bell-icon-header
राष्ट्रीय

Chandrayaan-3: कब टूटेगी Pragyan-Vikram की नींद? ISRO ने कही हैरान करने वाली बात

Chandrayaan 3 Mission: ISRO ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सिग्नल नहीं आया है। अब इन दोनों से संपर्क कब हो पायेगी इस सवाल पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

Sep 23, 2023 / 07:36 pm

Paritosh Shahi

Chandrayaan 3 Mission: अगस्त महीने में आज ही के दिन भारत ने इतिहास रचते हुए चांद पर तिरंगा फहराया था। इसरो समय समय पर इस मिशन से जुड़े अपडेट को साझा करता रहता है। विक्रम और प्रज्ञान को जब सुलाया गया था, तब उसके कुछ सर्किट को जगते रहने का निर्देश दिया गया था, ताकि वो इसरो का 22 सितंबर को भेजा जाने वाला सन्देश प्राप्त कर लें। लगातार इसरो विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन दोनों की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है।

 

एस सोमनाथ ने क्या बताया

विक्रम और प्रज्ञान कब जगेंगे, कब सिग्नल भेजेंगे इन सवालों का जवाब देते हुए इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें परेशान होने की जरुरत नहीं है। चंद्रयान 2 हमारे लिए बड़ी सीख रही। उस मिशन से हमें ये समझने में मदद मिली कि आखिर क्या चूक हुई थी? आगे एस सोमनाथ ने कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर में ऐसी तकनीक भेजी गई है, कि जैसे ही वो पूरी तरह से सूरज की रोशनी से ऊर्जा हासिल कर लेंगे और अपने आप जग जाएंगे। ऑटोमैटिकली एक्टिव होने की तकनीक इसमें डाली गई है, हम बस यहां से उन पर नजर रख रहे हैं। उनके जागने के लिए हमारे पास अभी 13-14 दिन हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Chandrayaan-3: कब टूटेगी Pragyan-Vikram की नींद? ISRO ने कही हैरान करने वाली बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.