bell-icon-header
राष्ट्रीय

Boiler Blast : हरियाणा में बॉयलर ब्लास्ट, 45 से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

Boiler Blast : हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक कंपनी में बॉयलर फटने से 100 से अधिक कर्मचारी झुलस गए हैं। 30 से अधिक कर्मचारियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

Mar 17, 2024 / 05:32 am

Anand Mani Tripathi

प्रतीकात्मक

Boiler Blast : हरियाणा के रेवाड़ी शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक कंपनी में बॉयलर फटने से 100 से अधिक कर्मचारी झुलस गए हैं। इस घटनाक्रम में 30 से अधिक कर्मचारियों को बहुत ही गंभीर हालत में रेवाड़ी के ही ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हरियाणा की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में हुआ है।

हरियाणा पुलिस ने बताया है कि शाम करीब सात बजे अचानक बॉयलर फट गया। इस बॉयलर ब्लास्ट में मौके पर काम कर रहे 100 से अधिक मजदूर चपेट में आ गए। इनमें से कई सभी 40 फीसदी से अधिक झुलस गए। इस बॉयलर हादसे के बाद पूरी कंपनी में हड़कंप मच हुआ है।

धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र बॉयलर ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही तुरंत ही मौके पर दर्जनों एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच गई। इसके साथ ही अग्निशमन विभा की की गाड़ियां भी बुलाई गईं। सभी कर्मचारियों को फौरन कंपनी से निकाल कर शहर के ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Hindi News / National News / Boiler Blast : हरियाणा में बॉयलर ब्लास्ट, 45 से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.