bell-icon-header
राष्ट्रीय

संदेशखाली केस को लेकर भाजपा ने जारी किया वीडियो डॉक्यूमेंट्री, ममता पर लगाया सच छुपाने का आरोप

Sandeshkhali Horror Case: संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर भाजपा ने गुरुवार को एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Feb 22, 2024 / 11:35 am

Prashant Tiwari

 

संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर भाजपा ने गुरुवार को एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

“एक ऐसा सच, जो हमें चौंका देगा”

भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संदेशखाली के हालात को लेकर 20 मिनट 41 सेकंड की एक डॉक्यूमेंट्री जारी करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने संदेशखाली के हालात को लेकर डॉक्यूमेंट्री जारी करते हुए कहा कि एक ऐसा सच, जो हमें चौंका देगा। एक ऐसा सच, जो हमें पीड़ा पहुंचाएगा। एक ऐसा सच, जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। संदेशखाली का सच, जिसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी।

https://twitter.com/BJP4Bengal?ref_src=twsrc%5Etfw

 

डॉक्यूमेंट्री में कई महिलाओं को आपबीती सुनाते हुए दिखाया

इस डॉक्यूमेंट्री वीडियो में कई महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाते हुए यह बताया है कि किस तरह से उनको निशाना बनाया गया, किस तरह से उनका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को राज्य के लिए बहुत ही शर्मनाक बताते हुए भाजपा लगातार राज्य की मुख्यमंत्री पर अपनी पार्टी के नेता शाहजहां शेख को बचाने और सरंक्षण देने का आरोप लगा रही है। भाजपा ने इन अपराधों के मसले पर बंगाल से लेकर दिल्ली तक ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

ये भी पढ़ें: आज संदेशखाली का दौरा करेगी ST आयोग, NHRC ने मुख्य सचिव, DGP को नोटिस भेजकर 4 हफ्ते में मांगा जवाब

Hindi News / National News / संदेशखाली केस को लेकर भाजपा ने जारी किया वीडियो डॉक्यूमेंट्री, ममता पर लगाया सच छुपाने का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.