bell-icon-header
राष्ट्रीय

बिहार में बदमाशों ने पहले पुजारी को मारी गोली, फिर निकाली आंखे और कुचला प्राइवेट पार्ट, जानें पूरा मामला

Bihar Crime News: बिहार में पांच दिन से लापता पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में आक्रोश व्यापत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 17, 2023 / 09:14 pm

Shivam Shukla

बिहार से एक पुजारी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां हत्यारों ने पहले पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसकी दोनों आंखें निकालीं। पुलिस ने बताया कि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, बिहार के गोपालगंज जिले में पांच दिनों से लापता शिव मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद शनिवार सुबह झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल है। मृतक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है।

पांच दिन पहले मंदिर से लापता हुआ था पुजारी

गौरतलब है कि बीते सोमवार की रात मृतक पुजारी शिव मंदिर पर गए हुए थे। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। अगले दिन घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस को पांच दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद शनिवार सुबह झाड़ियों में छतविछत हालत में पुजारी का शव बरामद किया गया।

Hindi News / National News / बिहार में बदमाशों ने पहले पुजारी को मारी गोली, फिर निकाली आंखे और कुचला प्राइवेट पार्ट, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.