scriptबड़ी खबर! बीजेपी ने सुरमा पाढ़ी को बनाया स्पीकर, यहां जानिए इनकी दमदार शख्सियत के बारे में | Big news! BJP made Surma Paadhi the speaker | Patrika News
राष्ट्रीय

बड़ी खबर! बीजेपी ने सुरमा पाढ़ी को बनाया स्पीकर, यहां जानिए इनकी दमदार शख्सियत के बारे में

ओडिशा में राणापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरमा पाढ़ी ने राज्य विधानसभा की अगली स्पीकर होंगी।

नई दिल्लीJun 19, 2024 / 02:37 pm

Shaitan Prajapat

ओडिशा में राणापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरमा पाढ़ी ने राज्य विधानसभा की अगली स्पीकर होंगी। स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक किसी अन्य राजनीतिक दल के उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। इसके लिए 20 जून को चुनाव होना था। चूंकि समय सीमा तक इस पद के लिए कोई अन्य नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया, इसलिए पाढ़ी को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध घोषित किया जायेगा।

भाजपा विधायक दल की बैठक में बनी सर्वसम्मति

इससे पहले पाढ़ी ने यहां आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में उनका नाम नामित किए जाने के बाद आज अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव और प्रवती परिदा के अलावा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ सुरमा पाढ़ी ने ओडिशा विधानसभा सचिव दशरथी सत्पथी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन पत्र में माझी और संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग प्रस्तावक थे।

जानिए कौन हैं सुरमा पाढ़ी

गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर और विधि स्नातक पाढ़ी 1988 में भाजपा में शामिल हुईं और 1998 से 2000 तक प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद वह 2002 में दो साल के लिए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त की गयी। वह पहली बार 2004 के चुनावों में राणापुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई और इसी वर्ष 18 मई से 09 मार्च- 2009 तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री रहीं।

Hindi News / National News / बड़ी खबर! बीजेपी ने सुरमा पाढ़ी को बनाया स्पीकर, यहां जानिए इनकी दमदार शख्सियत के बारे में

ट्रेंडिंग वीडियो