bell-icon-header
राष्ट्रीय

Big Accident : JJP अजय चौटाला की गाड़ी हादसे की शिकार, बाल बाल बच गई पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की जान

Ajay Chautala Car Accident : इससे पहले साल 2019 में भी अजय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। 8 जनवरी 2019 को जींद जाने के दौरान उनकी गाड़ी का पहिया अचानक निकल गया था और फिर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। उस दौरान भी अजय चौटाला और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह बाल-बाल बचे थे।

जींदJul 26, 2024 / 04:49 pm

Anand Mani Tripathi

जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला की गाड़ी शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अजय चौटाला और उनकी पत्नी नैना चौटाला बाल-बाल बच गए हैं। यह हादसा नेशनल हाइवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर हुआ है। गाड़ी से नील गाय के टकराने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के वक्त अजय चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ सिरसा की तरफ से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नील गाय आ गई और यह हादसा हुआ।
हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अजय चौटाला और नैना चौटाला को दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया। इससे पहले साल 2019 में भी अजय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। 8 जनवरी 2019 को जींद जाने के दौरान उनकी गाड़ी का पहिया अचानक निकल गया था और फिर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। उस दौरान भी अजय चौटाला और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह बाल-बाल बचे थे।

Hindi News / National News / Big Accident : JJP अजय चौटाला की गाड़ी हादसे की शिकार, बाल बाल बच गई पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.