bell-icon-header
राष्ट्रीय

MCD चुनाव से पहले AAP सरकार पर अनुराग ठाकुर का हमला, कहा- केजरीवाल ने मजदूरों के पैसे खाए

Delhi MCD Election: दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। इस चुनाव से पहले आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉफ्रेंस कर दिल्ली की आप सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Dec 03, 2022 / 04:24 pm

Prabhanshu Ranjan

Anurag Thakur attacks on AAP govt says lalu ate fodder kejriwal ate wages

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग कल यानि की चार दिसंबर को होना है। इस मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान से ठीक पहले आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर मजदूरों के हक का पैसा खाने का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह दिल्ली का लालू मॉडल है। जितने भी आंकड़े सामने आए हैं उससे पता चला है कि फर्जी पते, मोबाइल नंबर, नाम पाए गए। यह पैसा किस की जेब में गया? अगर मजदूर, काम देने वाला, उनके पते, मोबाईल नंबर सब नकली थे तो पैसा किसने खाया केजरीवाल जी?



अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि दिल्ली में एक मजदूर के नाम पर 25 लोगों को नौकरी दी गई और एक मोबाइल नंबर पर 6 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। मजदूर कामगार कल्याण बोर्ड के नाम पर जो हजारों करोड़ पैसा जमा हुआ वह अरविंद केजरीवाल और उनके दोस्त लूट कर खा गए। यह क्या मजदूरों का हक भी खा गए।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के नए मॉडल पेश किए। उनकी सरकार में शराब घोटाला हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने लूटने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि जो मजदूर अपनी कमाई के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, उनके पैसे भी अरविंद केजरीवाल खा गए।

https://twitter.com/ianuragthakur?ref_src=twsrc%5Etfw

 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साथ अरविंद केजरीवाल के फोटो दिखाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक ने चारा खाया, दूसरे ने मजदूरों का हक मारा। उन्होंने कहा कि बच्चों के क्लासरूम बनाने में भी घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ पैसा लूटा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के नए नए मॉडल बनाए हैं।


 


मालूम हो कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। इस चुनाव के बीच दोनों दलों में आरोपों की बौछार जारी है। अनुराग ठाकुर से पहले भाजपा के प्रवक्ता सांबित पात्रा ने भी पीसी कर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला में घेरा था।

यह भी पढ़ें – भाजपा पर बरसे मनीष सिसोदिया कहा, दिल्ली को बना दिया आवारा पशुओं की राजधानी

Hindi News / National News / MCD चुनाव से पहले AAP सरकार पर अनुराग ठाकुर का हमला, कहा- केजरीवाल ने मजदूरों के पैसे खाए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.