bell-icon-header
राष्ट्रीय

पाकिस्तान से लौटी अंजू की मिली लोकेशन, कोर्ट की शरण में जाने की कर रही है तैयारी

Anju: सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर ने दावा किया है कि पाकिस्तान से आई अंजू से बनी फातिमा की लोकेशन दिल्ली में मिली है और वो कानूनी मदद लेने की तैयारी में है।
 
 
 

Dec 01, 2023 / 04:47 pm

Shivam Shukla

Anju returned to India: अपने प्रेमी नसरूल्लाह के पास से 5 महीने बाद भारत लौटी अंजू की लोकेशन दिल्ली में बताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अंजू कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में जुटी हुई है। दरअसल, अंजू के पूर्व पति अरविंद की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के खिलाफ वो कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले है।

कई वकीलों के संपर्क में अंजू

दरअसल,सोशल मीडिया पर विजेंद्र नाम के एक यूट्यूबर ने दावा किया है कि अपने प्रेमी के पास से पांच महीने बाद भारत लौटी अंजू लगातार उसके संपर्क में बनी हुई है। विजेंद्र के दावे के मुताबिक, अंजू अपने पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को रद्द करने और दोनों बच्चों से मिलने के लिए याचिका दाखिल करेगी। विजेंद्र के मुताबिक, अंजू से बनी फातिमा कई वकीलों के संपर्क में है। ऐसे वह कानून की शरण ले सकती है।

अंजू का नाम सुनते ही भड़का पति

बता दें कि अंजू के भारत आने की खबर के बाद मीडिया के लोगों ने उसके पूर्व पति अरविंद से बातचीत की। इस दौरान अंजू का नाम सुनते ही अरविंद आग बबूला हो गया। उसने मीडियाकर्मियों से बस इतना कहा कि मुझे इस मामले में कोई बात नहीं करनी है। बता दें कि अंजू अपने पति अरविंद से झूठ बोलकर अपने प्रेमी नसरूल्लाह के पास पाकिस्तान भाग गई थी और वहां इस्लाम के रिति रिवाज के साथ उससे शादी कर ली। मालूम हो कि अंजू के दो बच्चे भी हैं, जिनकी परवरिश अरविंद कर रहा है।

Hindi News / National News / पाकिस्तान से लौटी अंजू की मिली लोकेशन, कोर्ट की शरण में जाने की कर रही है तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.