bell-icon-header
राष्ट्रीय

न्याय यात्रा के लिए चंदा देने के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे, इतने करोड़ का मिला दान

Bharat Jodo Nyaya Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए चंदा देने के मामले में आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर है। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने सोमवार को सबसे अधिक सार्वजनिक दान वाले पांच राज्यों की सूची साझा की।

Feb 12, 2024 / 06:06 pm

Shaitan Prajapat

Bharat Jodo Nyaya Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई है। यह 20 मार्च 2024 को मुंबई में समाप्त होगी। राहुल की इस यात्रा के लिए चंदा देने के मामले में आंध्र प्रदेश पहले पायदान पर है। आंध्र प्रदेश ने पूर्व-पश्चिम यात्रा के लिए अब तक 1.02 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान दिया है। कांग्रेस सांसद और तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मनिकम टैगोर ने सोमवार को सबसे अधिक सार्वजनिक दान वाले पांच राज्यों की सूची साझा की।

दूसरे नंबर पर राजस्थान

आंध्र प्रदेश से दान 1,02,32,907 रुपये है। 86,42,697 रुपये के दान के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है। मनिकम टैगोर ने बताया कि राजनीति में पारदर्शिता को बढ़ावा देने, आंध्र प्रदेश में मजबूत समर्थन हासिल करने के लिए राहुल गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व को धन्यवाद। इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए एपीसीसी अध्यक्ष वाई.एस, शर्मिला रेड्डी की सराहना। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शर्मिला ने आंध्र प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया पर जताया आभार

तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मनिकम टैगोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं तहे दिल से आंध्र प्रदेश के लोगों को धन्यवाद देती हूं जो न्याय में योगदान देने में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर रहे। यह इस सच्चाई का ज्वलंत प्रमाण है कि राज्य कांग्रेस पर भरोसा करता है और पार्टी को आशा की किरण के रूप में देखता है। यह सिर्फ शुरुआत है और हम प्रतिबद्धता के साथ राज्य के हित के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

यह भी पढ़ें

बंगाल में कब तक चढ़ती रहेगी हिंदुओं की बलि, महिलाओं का होता रहेगा रेप : संदेशखाली हिंसा को लेकर स्मृति का हमला



यह भी पढ़ें

फिर टूटा INDIA अलांयस! दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP



यह भी पढ़ें

Paytm की बढ़ी मुश्किलें, RBI के बाद अब EPFO ने भी ट्रांजेक्शन पर लगाई रोक

Hindi News / National News / न्याय यात्रा के लिए चंदा देने के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे, इतने करोड़ का मिला दान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.