शपथ ग्रहण के 22 घंटे बाद भी मंत्रियों को नहीं मिला विभाग शपथ ग्रहण के 22 घंटे बाद भी अब तक मंत्रियों को उनका विभाग नहीं मिल पाया है। 20 साल में यह पहली बार है जब शपथ ग्रहण के 22 घंटे बाद भी केंद्रीय मंत्री को विभाग नहीं बंटे हैं। देशभर के लोगों की नजर सबसे ज्यादा इस बात पर है कि रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्रालय क्या पहले की तरह ही राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमन और एस जयशंकर के पास रहेंगे या इनमें कोई फेरबदल हो सकता है।
मोदी 1.0 में 15 घंटे में हो गया था विभागों का बंटवारा 2014 के आम चुनाव में केंद्र में बीजेपी की बहुमत वाली सरकार बनी। नरेंद्र मोदी ने 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 27 मई, 2014 की सुबह 9.31 बजे मंत्रियों के बीच विभागाों का बंटवारा कर दिया गया। यानी मोदी सरकार 1.0 के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के करीब 15 घंटे और 31 मिनट बाद विभागों का आवंटन हो गया था।
मोदी 2.0 में 18 घंटे में हो गया था विभागों का बंटवारा 2019 के आम चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद 30 मई, 2019 को शाम 7 बजे मोदी सरकार 2.0 के मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके अलगे दिन 31 मई, 2019 को दोपहर 12.59 बजे मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। यानी पिछली सरकार में विभागों के आवंटन 17 घंटे, 59 मिनट में कर दिया गया
मोदी 3.0 में 22 घंटे बाद भी नहीं बंटा मंत्रालय 9 जून को शाम 7.15 बजे मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण हुआ और 10 जून को शाम 4 बजे तक यानी 22 घंटे से अधिक समय बाद भी विभाग बंटवारे की कोई लिस्ट जारी नहीं हुई। मंत्रिमंडल में शामिल सांसदों समेत देशभर के लोगों को अब विभाग बंटवारे की लिस्ट का इंतजार है।
ये बने कैबिनेट मंत्री
मोदी 3.0 में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतरमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनारम मांझी, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, सर्वानंद सोनेवाल, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी , चिराग पासवान और सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली।

ये बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वहीं, मोदी सरकार 3.0 में राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव गणपतराव जाधव और जयंत चौधरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।
ये बने राज्य मंत्री वहीं मोदी 3.0 में जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करांदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरगन, अजय टमटा, बंदी संजय, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास सुइके, रक्षा खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बमभानिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन और पबित्रा मार्गेरिटा राज्य मंत्री बने।