bell-icon-header
राष्ट्रीय

अफगानिस्तान से भारत पहुंचे हिंदू और सिख, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिर पर रखा गुरुग्रंथ साहिब

दिल्ली में एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनका स्वागत किया। वह गुरुग्रंथ साहिब को सिर पर रखकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। एक दिन पहले ही इन यात्रियों को काबुल से भारतीय वायुसेना के विमान से दुशांबे लाया गया था।
 

Aug 24, 2021 / 12:04 pm

Ashutosh Pathak

नई दिल्ली।
अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद मंबलवार को हिंदू और सिख शरणार्थियों के साथ 25 भारतीय नागरिक राजधानी दिल्ली पहुंचे। ताजिकिस्तान के दुशांबे से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के इस विमान में 78 लोग सवार थे।
दिल्ली में एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनका स्वागत किया। वह गुरुग्रंथ साहिब को सिर पर रखकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। एक दिन पहले ही इन यात्रियों को काबुल से भारतीय वायुसेना के विमान से दुशांबे लाया गया था। गत सोमवार को भारत ने 75 सिखों को अफगानिस्तान से सफलतापूर्वक निकाला था। सरकार ने बताया कि यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
https://twitter.com/HardeepSPuri/status/1430025424998789121?ref_src=twsrc%5Etfw
विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 भारतीय नागरिक समेत 78 लोग ताजिकिस्तान के दुशांबे से एयर इंडिया के विशेष विमान से दिल्ली लाए गए। मंत्रालय के प्रवक्ता ने वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह का नारा लगा रहे सिख समुदाय के लोगों का एक वीडिया भी जारी किया। इससे पहले भी काबुल से भारत पहुंचे कई भारतीय नागरिकों का भारत माता की जयकारे लगाते हुए वीडियो सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें
-

यह खूबसूरत लडक़ी दस साल तक लडक़ा बनकर तालिबानी आतंकियों के बीच घूमती रही, जानिए अब कहां और किस हाल में है

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट में कहा, गुरुग्रंथ साहिब के तीन स्वरूपों और 46 अफगान सिख और हिंदू समेत 75 लोग भारतीय वायुसेना के विमान से निकाले गए। उन्होंने लिखा, तीन गुरु ग्रंथ साहिब को काबुल एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से लाया गया। अफगानिस्तान में फंसे अफगान सिख और हिंदू लोगों को उसी विमान से लौटने का सौभाग्य मिला।
यह भी पढ़ें
-

अफगानिस्तान में सिर्फ तालिबान नहीं कई और भी हैं खूंखार आतंकी संगठन, जानिए उनका अब क्या होगा

वहीं, इंडियन वल्र्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चांडक ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी भी दो सौ से अधिक अफगान सिख और हिंदू फंसे हैं। उन्होंने कहा था इन लोगों ने काबुल के कर्ते परवान गुरुद्वारा में शरण ली है। यह एयरपोर्ट के नजदीक है। गत रविवार को भारत सरकार ने 540 नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाला था।

Hindi News / National News / अफगानिस्तान से भारत पहुंचे हिंदू और सिख, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिर पर रखा गुरुग्रंथ साहिब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.