bell-icon-header
राष्ट्रीय

पर्यटक वीजा पर भारत आए 2 अमरीकियों पर 41500 रु. जुर्माना, धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी का आरोप

2 Americans fine 41500 Rs: पर्यटक वीजा पर भारत की यात्रा के दौरान दो अमरीकी नागरिकों द्वारा असम के सोनितपुर जिले में धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

Feb 05, 2024 / 08:21 am

Prashant Tiwari

 

पर्यटक वीजा पर भारत की यात्रा के दौरान दो अमरीकी नागरिकों द्वारा असम के सोनितपुर जिले में धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने रविवार को यह जानकारी दी। एएसपी ने बताया, दोनों अमरीकी नागरिकों ने 1 फरवरी को यहां बैपटिस्ट क्रिश्चियन मिशन अस्पताल में एक धार्मिक बैठक में हिस्सा लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

 

 

दोनों की हो गई पहचान

उन्होंने कहा, हमने जांच की और उन्हें धार्मिक सभा में शामिल पाया। उनमें से प्रत्येक पर 500 अमरीकी डॉलर (लगभग 41,500 रुपए) का जुर्माना लगाया गया और उन्हें जाने की अनुमति दी गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान जॉन मैथ्यू बून और माइकल जेम्स फ्लिन्चम के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल के बाद आतिशी के घर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, मंत्री के न होने पर OSD को थमाया नोटिस

Hindi News / National News / पर्यटक वीजा पर भारत आए 2 अमरीकियों पर 41500 रु. जुर्माना, धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.