scriptपांच साल में दोगुना हो गई प्रजापति की सम्पत्ति, कांग्रेस नेता शेखर हुए बागी | Patrika News
नरसिंहपुर

पांच साल में दोगुना हो गई प्रजापति की सम्पत्ति, कांग्रेस नेता शेखर हुए बागी

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की सम्पत्ति पांच साल में दोगुना हो गई। शुक्रवार को गोटेगांव विधानसभा से नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामें में यह बात सामने आई। इसमें उन्होंने 37 करोड़ रुपए की सम्पत्ति घोषित की है। जबकि 2018 में उनके पास 18.55 करोड़ रुपए की सम्पत्ति थी।

नरसिंहपुरOct 28, 2023 / 09:50 am

deepak deewan

shekhar.png

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की सम्पत्ति पांच साल में दोगुना

नरसिंहपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की सम्पत्ति पांच साल में दोगुना हो गई। शुक्रवार को गोटेगांव विधानसभा से नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामें में यह बात सामने आई। इसमें उन्होंने 37 करोड़ रुपए की सम्पत्ति घोषित की है। जबकि 2018 में उनके पास 18.55 करोड़ रुपए की सम्पत्ति थी।

उधर, एनपी के साथ कांग्रेस की भी मुश्किलें बगावत से बढ़ गईं हैं। टिकट मिलने के बाद बदले जाने से नाराज पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया।

गोटेगांव से शुक्रवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए— बता दें, पार्टी ने पहले एनपी का टिकट काट दिया था और शेखर को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में टिकट बदल दिया। गोटेगांव से शुक्रवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

एनपी प्रजापति और उनकी पत्नी दोनों की सम्पत्ति पांच साल में बढ़ी
एनपी प्रजापति और उनकी पत्नी दोनों की सम्पत्ति पांच साल में बढ़ी है। लेकिन सबसे अधिक इजाफा पत्नी की सम्पत्ति में हुआ है। 2018 में पत्नी के पास करीब 4 करोड़ की सम्पत्ति थी जो इस बार बढकऱ 11 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं, एनपी प्रजापति ने 14 करोड़ रुपए बताए थे जो अब बढकऱ 26 करोड़ हो गई है।

Hindi News/ Narsinghpur / पांच साल में दोगुना हो गई प्रजापति की सम्पत्ति, कांग्रेस नेता शेखर हुए बागी

ट्रेंडिंग वीडियो