सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में हुआ करता था। भाजपा सरकार आने के बाद मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की, वो बहुत अच्छी योजना है। इस योजना को समझने के बाद असम में भी मैंने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। असम में भी बहनों को 1250 रुपए उनके खाते में डाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा के संकल्प पत्र को कमलनाथ ने कहा नकल पत्र, बोले- हमारी सारी घोषणाएं चुरा लीं
कमलनाथ और दिग्विजय पर कसा तंज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कहा कि सार्वजनिक जगह पर एक दूसरे के कपड़े नही फाड़ें। कपड़े फाड़ने की राजनीति नहीं करें। राहुल हिन्दू हैं कि नहीं ये उन्हीं से पूछना पड़ेंगे, क्योकि चुनाव के बीच में भी वे वहां से आए थे जहां से बाबर आया था। इस लिए वो हिंदू हैं इसकी मैं गारंटी नहीं ले सकता, वो खुद भी कहेंगे तब भी मुझे संशय बना रहेगा।