scriptप्रदेश में यहां पांच बच्चों की मां ने रचाया दूसरा विवाह, पति दस्तावेज देख चौंका , पढ़ें पूरी रिपोर्ट | Patrika News
नागौर

प्रदेश में यहां पांच बच्चों की मां ने रचाया दूसरा विवाह, पति दस्तावेज देख चौंका , पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रदेश में यहां पांच बच्चों की मां ने रचाया दूसरा विवाह, पति दस्तावेज देख चौंका , पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नागौरMay 05, 2024 / 02:05 pm

Nagesh Sharma

nagaur news

प्रदेश में यहां पांच बच्चों की मां ने रचाया दूसरा विवाह

पांच बच्चों की मां ने दूसरा ब्याह कर लिया। सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया नागौर जिले के मेड़ता रोड क्षेत्र में। यहां मेड़ता रोड पुलिस थाने में पति ने अपनी पत्नी और उसके ​दूसरे पति के खिलाफ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। अब पुलिस मामले की पड़ताल कर रही। पीडि़त ने बताया कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी के लिए जाली दस्तावेज बना लिए। इससे उसे शादी करने की जानकारी मिली।
पुलिस को बताया कि विवाहिता चार बच्चों को अपने पति के पास छोड़ गई। एक तीन वर्षीय पुत्री को साथ ले गई। इस मामले की रिपोर्ट रेण निवासी 38 साल के सुरेश सरगरा ने सौंपी। सुरेश ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 13 मार्च 2010 को रेण में हिंदू रीति रिवाज से कंचन के साथ हुआ था। विवाह के बाद पत्नी ने एक पुत्र व चार पुत्रियां को जन्म दिया। शादी में सोने के जेवरात जिसमें सोने की कंठी वजन 2 तोला, सोने की रखड़ी का सेट वजन 2 तोला, 20 तोला चांदी के पायजेब, आधा तोला सोने के टॉपस, आधा तोले का सोने का मंगलसूत्र आदि भी उसे अमानत के तौर पर दिए गए।
शादी के बाद घर का कार्य नहीं करने को लेकर उसने लड़ाईझगड़ा करना शुरू कर दिया और अधिक समय मोबाइल पर ही बातें करती थी। जिस पर उसे ऐसा नहीं करने का कहने पर उसने दहेज के मामले में फंसने की धमकी दी। तब कुछ दिन खाने कमाने अहमदाबाद चले गए, लेकिन कुछ समय बाद वापिस रेण आकर रहने लगे। आखिर 22 जुलाई 2022 को आरोपी कंचन अपने पीहर चली गई। कंचन के पिता से संपर्क किया तो ससुराल भेजने से मना कर दिया। हाल ही में कंचन के बारे में पता किया तो उसके आधार कार्ड में पति का नाम परमलसिंह लिखा मिला।
पीडि़त पति ने जानकारी जुटाई तो पति चला कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर दी। तब यहां पुलिस थाने में रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में बताा कि उसे अभी तलाक नहीं दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

Hindi News/ Nagaur / प्रदेश में यहां पांच बच्चों की मां ने रचाया दूसरा विवाह, पति दस्तावेज देख चौंका , पढ़ें पूरी रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो