मुजफ्फरनगर

एक रात की दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, 5 पतियों के साथ किया ये कांड

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी महिला एचआईवी पॉजेटिव मिली है। पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपना टेस्ट करा चुका है।

मुजफ्फरनगरJun 24, 2024 / 09:45 am

Aman Pandey

Muzaffarnagar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दुल्हन बनाकर लाखों की ज्वैलरी और कीमती समान उड़ाने वाली लुटेरी दुल्हन द्वारा खुद को एचआईवी पॉजिटिव होने की बात को छुपाना कई लोगों पर भारी पड़ गया. लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आए पांच लोग अब तक पॉजिटिव मिल चुके हैं, स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी खोजबीन शुरू कर दी।
मुजफ्फरनगर के तितावी पुलिस ने जिस लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों को गिरफ्तार कर डेढ़ माह पूर्व जेल भेजा था वह लुटेरी दुल्हन एचआईवी संक्रमित निकली। लुटेरी दुल्हन के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी से उसके सम्पर्क में आने वाले यूपी और उत्तराखंड के कई लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। संपर्क में आए सभी लोग अपने टेस्ट करा रहे हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर अभी तक पांच लोगों से शादी कर उन्हें अपना शिकार बना चुकी है।

उत्तराखंड की रहने वाली है लुटेरी दुल्हन

उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन को तितावी पुलिस ने 6 मई को उसकी मां व पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। यह पूरा गैंग बिचौलियों के माध्यम से शादी कराता था। उसके बाद रात में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखा जेवर व नकदी लेकर पूरा गैंग फरार हो जाता था। गांव खेडीदुधाहेरी में एक व्यक्ति से शादी के दो दिन बाद भी वह घर का सामान समेटकर फरार हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जेल प्रशासन के सामने अपने एचआईवी संक्रमित होने का खुलासा किया।

5 लोगों से कर चुकी है शादी

पुलिस सूत्रों की माने तो लुटेरी दुल्हन ने तितावी पुलिस के सामने इस कबूल किया था कि वह अपने गैंग के साथ पांच लोगों से शादी कर चुकी है। इसके अलावा उसके सम्पर्क में जाने अनजाने में कुछ अन्य लोग भी आए थे। एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपने टेस्ट कराए हैं। जिसके बाद तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। मामले को लेकर यूपी व उत्तराखंड के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें

यूपी में 5 हजार से भी से अधिक किसान, इन मांगों लेकर आज से करेंगे जल सत्याग्रह आंदोलन

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने जेल प्रशासन को अपने एचआईवी संक्रमित होनी की जानकारी दी थी। जांच में बात सही निकली। उसका उपचार कराया जा रहा है।

Hindi News / Muzaffarnagar / एक रात की दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, 5 पतियों के साथ किया ये कांड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.