bell-icon-header
मुंबई

Pandit Dhirendra Shastri: कौन है डॉ अशोक सिन्हा? जो धीरेंद्र शास्त्री का इलाज करने जाएंगे बागेश्वर धाम

Bageshwar Baba Dhirendra Shastri News : हाल ही में लाइव चर्चा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डॉ अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का न्यौता दिया है।

मुंबईJul 23, 2024 / 07:59 pm

Dinesh Dubey

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) यानी बागेश्वर बाबा के बाल का इलाज मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा करने वाले है। हाल ही में डॉ सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची निकाली थी। पर्ची में बागेश्वर बाबा के बालों की खराब हालत और इलाज के बारे में बताया था। देखते ही देखते डॉ सिन्हा की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद अब खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री डॉ सिन्हा से मिलना चाहते है।
गुरु पूर्णिमा के दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डॉ सिन्हा से ऑनलाइन लाइव बातचीत की। उन्हें बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया। जिसे डॉ सिन्हा ने स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह बागेश्वर बाबा के बालों का इलाज करेंगे।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का स्वागत करते हैं और इस विषय पर और गहराई से चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने डॉ सिन्हा द्वारा बताये गए बालों की समस्या को स्वीकार किया है। दरअसल बागेश्वर बाबा के बाल कई जगहों से झड़ रहे हैं।

कौन है डॉ अशोक सिन्हा?

डॉ अशोक सिन्हा एक प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ और हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ सिन्हा पेशे से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन, हेयर एक्सपर्ट, हेयर इनोवेटर है। वह एडॉन हेयर केयर क्लिनिक (Adon Hair Care Clinic) के संस्थापक भी है। एमबीबीएस ट्राइकोलॉजिस्ट डॉ सिन्हा भारत में बालों के झड़ने का सबसे अच्छा इलाज करने का दावा करते है। वह अक्सर बालों से जुड़ी समस्या और उसके इलाज को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है।
मुंबई स्थित एडॉन क्लिनिक द्वारा 15 जुलाई 2021 को ग्रोडेंस हेयर सीरम लॉन्च किया। यह उत्पाद एफडीए द्वारा स्वीकृत है। दावा है कि यह भारत में अपनी तरह का पहला सीरम है और यह बिना किसी दुष्प्रभाव के न केवल बालों के झड़ने की समस्या का इलाज करता है बल्कि बालों को दोबारा उगने में भी मदद करता है।

Hindi News / Mumbai / Pandit Dhirendra Shastri: कौन है डॉ अशोक सिन्हा? जो धीरेंद्र शास्त्री का इलाज करने जाएंगे बागेश्वर धाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.