मुंबई

विस्तारा की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Mumbai Airport Bomb Threat : तिरुवनंतपुरम से मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियां ​​विमान की जांच कर रही हैं।

मुंबईJun 28, 2024 / 07:35 pm

Dinesh Dubey

Vistara Bomb Threat : केरल के त्रिवेंद्रम (Thiruvananthapuram) से मुंबई के लिए उड़न भरने वाली विस्तारा फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मचा गया। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर विस्तारा एयरलाइंस की यूके-552 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान को आइसोलेशन पट्टी पर ले जाया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

‘मुंबई, मुझे आपकी मदद चाहिए’, रतन टाटा अब इस अनजान के लिए ढूंढ रहे ब्लड डोनर

मिली जानकारी के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान में शुक्रवार को बम होने की धमकी मिली। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड होने के बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विस्तारा ने घटना की पुष्टि की है।

एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा, हम अनिवार्य सुरक्षा जांच करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। हमारे लिए हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के एक सदस्य को एक नोट मिला था, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी।

विमान के मुंबई में लैंड होने के बाद अधिकारियों ने यात्रियों को इस खतरे के बारे में सूचित किया और यात्रियों और उनके सामान की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Hindi News / Mumbai / विस्तारा की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.