भारतीय नौसेना (Indian Navy) के अधिकारियों ने बताया कि एक आदमी और एक लड़के की तलाश जारी है। उनका पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा खोज अभियान अभी भी जारी है। क्षेत्र में तटरक्षक बल के एक जहाज के साथ 8 नौसेना पोत और 1 हेलीकॉप्टर तैनात हैं।
हादसे की वजह का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। नौसेना आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस सहित सभी एजेंसियों के साथ सहयोग और समन्वय कर रही है।
2 लोगों की हालत गंभीर
बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) के बयान के मुताबिक, मुंबई बोट हादसे में कुल 105 लोगों को 5 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. जिनमें से 90 को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या उनकी हालत स्थिर है। 2 लोगों की हालत गंभीर है। घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 10 नागरिक और 3 नौसेना कर्मी शामिल हैं। यह भी पढ़ें