bell-icon-header
मुंबई

त्रिपुरा से मुंबई फ्लाइट से आता था चोर, पुल के नीचे सोता, कांड कर फ्लाइट से लौट जाता

Mumbai News : क्राइम ब्रांच ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

मुंबईAug 01, 2024 / 08:47 pm

Dinesh Dubey

Crime News : मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में पिछले कुछ दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने चोरों को दबोचने के लिए दो टीमें बनाईं। इस कार्रवाई के दौरान एक शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें

अमेज़न से मंगवाया 55 हजार का स्मार्टफोन, मिला चाय का कप… पहले मिल चुका है सांप!

बताया जा रहा है कि आरोपी त्रिपुरा का रहने वाला है। वह चोरी को अंजाम देने के लिए त्रिपुरा से मुंबई फ्लाइट से आता-जाता था। चोरी करने से पहले वह मुंबई, ठाणे और पालघर इलाके में 15 दिनों तक रेकी करता था। इसके बाद वह घरों में चोरी करता और चुराए गए आभूषणों को बेच कर फिर फ्लाइट से फरार हो जाता था। इस दौरान वह मुंबई के जोगेश्वरी ब्रिज के नीचे सोता था।  

60 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी जब्त

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और नकदी जब्त की है। ठाणे शहर में हुई सात चोरियों में उसके शामिल होने का सबूत मिला है। आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में है।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अंधेरी और विलेपार्ले में भी कई चोरियों को अंजाम दिया है। उसके कुछ हाई-प्रोफाइल चोरी की घटनाओं में भी उसके शामिल होने का शक है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Hindi News / Mumbai / त्रिपुरा से मुंबई फ्लाइट से आता था चोर, पुल के नीचे सोता, कांड कर फ्लाइट से लौट जाता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.