bell-icon-header
मुंबई

ठाणे में 19 साल की लड़की ने 31वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत, जांच में चौंका देने वाला खुलासा

Thane Manpada News: लड़की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश से ठाणे रिश्तेदार के यहां आई थी।

मुंबईDec 26, 2023 / 10:15 pm

Dinesh Dubey

पुणे में नाबालिग से गैंगरेप (File)

Thane Crime: ठाणे में एक 19 वर्षीय लड़की ने मानपाडा इलाके में 31वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि लड़की कामकाज और पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश से यहां आई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती अपने गांव से शहर आने के बाद से ही खुश नहीं थी और संभवतः उसने यह चरम कदम उठाया। इस मामले में चितलसर थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लड़की ने घोडबंदर रोड के मानपाडा इलाके में नीलकंठ ग्रीन इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की का नाम वर्षा उपाध्याय है, वह छह महीने पहले उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव से इस इमारत की 31वीं मंजिल पर अपने रिश्तेदारों के साथ रहने आई थीं। वर्षा 11वीं कक्षा में पढ़ने के साथ ही रिश्तेदार के घर का काम भी किया करती थी। कुछ दिन पहले ही उसने गांव में रह रही अपनी मां को फोन कर कहा था कि वह शहर में नहीं रहना चाहती है. लेकिन उसकी मां ने अच्छी पढ़ाई के लिए गांव वापस नहीं आने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें

मुंबई: बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल के गले में फंसा मांजा, कटने से मौके पर ही मौत

रविवार को उसने अपनी मां को फोन किया। लेकिन मां ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने मामा से संपर्क की कोशिश की। आखिरकार उसने सोमवार की सुबह घर की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गयी।
मृतक वर्षा के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया था। उसके घर की हालत खराब है। उसकी दो छोटी बहनें और मां उत्तर प्रदेश के खोजतपुर गांव में रहती हैं। वर्षा अपने गांव में 11वीं कक्षा में फेल हो गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News / Mumbai / ठाणे में 19 साल की लड़की ने 31वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत, जांच में चौंका देने वाला खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.