bell-icon-header
मुंबई

शाहरुख खान ‘मन्नत’ में अवैध रूप से रह रहे हैं? महाराष्ट्र के पूर्व MLA हर्षवर्धन जाधव ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कल देंगे सबूत

औरंगाबाद के कन्नड निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव ने दावा किया कि शाहरुख खान का बंगला मन्नत सरकारी जमीन पर स्थित है और अनधिकृत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात के पक्के सबूत उनके पास है। उनका कॉन्ट्रैक्ट 1981 में समाप्त हो गया था।

मुंबईJun 20, 2022 / 06:29 pm

Dinesh Dubey

Shah Rukh

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव (Harshvardhan Jadhav) ने आज सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) मेगास्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के मुंबई स्थित मन्नत बंगले (Mannat Bungalow) को अनाधिकृत होने का दावा किया है। उन्होंने कहा “उनका कॉन्ट्रैक्ट 1981 में समाप्त हो गया। लेकिन आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने इस समझौते को बहाल नहीं किया।“ हर्षवर्धन जाधव ने आरोप लगाते हुए साथ ही कहा कि इस बात के पक्के सबूत उनके पास है।
औरंगाबाद के कन्नड निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव ने कहा कि शाहरुख खान का बंगला मन्नत सरकारी जमीन पर बना है और मंगलवार को इसके सबूत सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने दावा किया कि शाहरुख ने अवैध रूप से सरकारी जमीन ली है। राज्य सरकार भी शाहरुख खान का समर्थन कर रही है चाहे वह कोई भी हो। जाधव ने यह भी आरोप लगाया है कि शाहरुख पर टैक्स नहीं लगता है।
यह भी पढ़ें

‘आप कुछ नहीं कर सकते!’, कम उम्र में बेटी Nysa Devgn के फेम से क्यों परेशान हैं पिता Ajay Devgn?

उन्होंने कहा “सरकारी जमीन पर शाहरुख का बंगला मन्नत बना हुआ है, यह जमीन अवैध रूप से ली गई है। हर सरकार शाहरुख का समर्थन कर रही है। उस पर टैक्स नहीं लगाया जाता है। शाहरुख खान मन्नत में अनधिकृत और अवैध रूप से रह रहे हैं। इसका सबूत कैग (CAG) की रिपोर्ट है, जो मेरे पास हैं। मैं इसे कल (21 जून) पेश करूंगा।“ जाधव ने आरोप लगाया कि राज्य में आई सभी सरकारों ने इस बारे में कुछ नहीं किया।
हर्षवर्धन जाधव ने कहा, “मैं कल दोपहर मीडिया से बात करूंगा। महाराष्ट्र राज्य में जब भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस सत्ता में थी, जब एनसीपी के लगातार उपमुख्यमंत्री थे, तब सैकड़ों एकड़ सरकारी भूमि बहुत कम दरों पर लीज पर दी गई थी। नतीजतन, महाराष्ट्र का सरकारी खजाना खाली है और टैक्स बढ़ गए हैं।”

Hindi News / Mumbai / शाहरुख खान ‘मन्नत’ में अवैध रूप से रह रहे हैं? महाराष्ट्र के पूर्व MLA हर्षवर्धन जाधव ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कल देंगे सबूत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.