bell-icon-header
मुंबई

Holidays in October 2024: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Holidays in October 2024 : बैंक में छुट्टी होने पर भी आप पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुंबईSep 25, 2024 / 12:55 pm

Dinesh Dubey

Bank Holidays in October 2024 : बस कुछ ही दिनों में सितंबर 2024 खत्म होने वाला है और अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर 2024 में त्योहारों की भर-भरकर छुट्टियां हैं, जिसके चलते कई दिन बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। इसमें शारदीय नवरात्रि से लेकर दशहरा और दिवाली तक की छुट्टियां शामिल हैं। अगर आपको भी अक्टूबर में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही योजना बनाये।
यह भी पढ़ें

जाते-जाते कहर बरपाएगा मॉनसून! मुंबई समेत 10 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

अक्टूबर में 15 दिन बैंक हॉलिडे

आरबीआई (RBI) के मुताबिक, अक्टूबर में 31 में से 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियों के साथ-साथ विभिन्न त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि कई छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में दूसरे दिन पड़ रहीं है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कारण अक्टूबर में एक दिन स्कूल और बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2024 में बैंक की छुट्टियां कब-कब?

1 अक्टूबर 2024 – विधानसभा चुनाव के कारण जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर 2024- गांधी जयंती के मौके पर देशभर के बैंक-स्कूल बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर 2024- जयपुर में नवरात्रि के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

6 अक्टूबर 2024- रविवार को देशभर में छुट्टी रहेगी।

10 अक्टूबर 2024- दुर्गा पूजा, दशहरा और महासप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में छुट्टी रहेगी।
11 अक्टूबर 2024- अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में दशहरा, महा अष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा के चलते छुट्टी होगी. जबकि शिलांग में दुर्गा अष्टमी की छुट्टी होगी।
12 अक्टूबर 2024- दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

14 अक्टूबर 2024- दुर्गा पूजा/दशहरा के अवसर पर गंगटोक में बैंक अवकाश रहेगा।
16 अक्टूबर 2024- लक्ष्मी पूजा के अवसर पर अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर 2024- महर्षि वाल्मिकी और कांति बिहू के लिए बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंक की छुट्टी रहेगी।
20 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 2024- चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक नहीं खुलेंगे।

27 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
31 अक्टूबर 2024- दिवाली के कारण देश के लगभग सभी बैंक बंद रहेंगे। 

गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, कातिबिहु और दिवाली पर बैंक अलग-अलग दिन बंद रहेंगे। भले ही बैंक की छुट्टी हो लेकिन आप पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। सभी बैंकों के एटीएम भी खुले रहेंगे।

Hindi News / Mumbai / Holidays in October 2024: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.