मुंबई

रेल बजट में मुंबई को मिले दो एलिवेटेड सबअर्बन कॉरिडोर

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चर्चगेट से विरार तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया

मुंबईFeb 25, 2016 / 03:57 pm

अमनप्रीत कौर

Mumbai Local

नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में मुंबई के लिए अहम ऐलान किए हैं। प्रभु ने कहा कि मुंबई में मेट्रो को रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जाएगा। ऐसा होने से लोग मेट्रो के जरिए रेलव स्टेशन आसानी से जा सकेंगे। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई के प्लेटफॉर्मों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।

रेल मंत्री ने कहा कि पनवेल से मुंबई सीएसटी तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा सुरेश प्रभु ने चर्चगेट से विरार तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया, हालांकि मुंबई वालों के लिए लोकल ट्रेल लाइफ लाइन है तो इसमें समस्या भी कम नहीं है। मुंबईवासी चाहते हैं लोकल ट्रेन से भीड़ कम हो। लोगों की बड़ी डिमांड रही कि लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।

Hindi News / Mumbai / रेल बजट में मुंबई को मिले दो एलिवेटेड सबअर्बन कॉरिडोर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.