मिली जानकारी के मुताबिक, कोथरुड निवासी किशोर परमेश्वर केदार (उम्र 23 वर्ष) और नकुल परमेश्वर केदार (उम्र 21 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने कोथरुड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
बस से जा रही युवती से सरेआम छेड़छाड़
पुणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित पीएमपीएमएल बस स्टेशन से वडगाव शेरी बस से जा रही 19 वर्षीय लड़की से एक युवक ने छेड़छाड़ की। वह लड़की के पास पहुंचा और उससे उसका मोबाइल नंबर मांगा। हालाँकि, जब लड़की ने अपना मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया, तो लड़के ने उसका पीछा किया। जब लड़की अपनी मां के साथ बस में चढ़ रही थी, तो आरोपी पीछे से आया और लड़की का हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने एक कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर जबरन पीड़ित लड़की के बैग में डाल दिया। साथ ही लड़की को धमकी दी है कि अगर उसने फोन नहीं किया तो वह एसिड फेंक देगा। बंडगार्डन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
Mumbai: शादी के लिए राजी नहीं हुई लड़की तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि क्लास के पास रहने वाला नकुल केदार पीड़ित लड़की को क्लास में आते-जाते समय परेशान करता था। कई बार उसने युवती से छेड़छाड़ किया और उसका पीछा भी करता था। इससे तंग आकर पीड़ित लड़की उसके बड़े भाई किशोर केदार से शिकायत करने पहुंची। तभी आरोपी ने उसे जबरन खींच लिया। कथित तौर पर उसने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और मुंह में रुमाल दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी दी। तुम मेरा कुछ नहीं बिगड़ पाओगी। कोथरुड पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।बस से जा रही युवती से सरेआम छेड़छाड़