मुंबई

दिल्ली ही नहीं मुंबई पर भी मेहरबान हैं इंद्रदेव! भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, आज भी अलर्ट

Mumbai Rains: मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही महानगर के अलग-अलग इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है।

मुंबईJun 28, 2024 / 01:25 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Rain Alert : राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, मॉनसून के सक्रीय होने से मुंबई और उपनगरों में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भरने की खबरें भी आई। इस वजह से लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि जलभराव के चलते रात में अंधेरी सबवे भी बंद करना पड़ा।
यह भी पढ़ें

लाडली बहना योजना, फ्री गैस सिलेंडर… चुनाव से पहले आज महाराष्ट्र में होगी घोषणाओं की बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह से ही मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुंबई लोकल ट्रेन थोड़ा विलंब से चल रही है। जबकि कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।
आईएमडी ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर में मध्यम बारिश और रायगढ़ में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मुंबई के कोलाबा मौसम केंद्र में 78.6 और सांताक्रूज मौसम केंद्र में 65.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे में पड़ोसी जिलों का ऐसा रहा हाल-

ठाणे जिला

उल्हासनगर- 35 मिमी

शाहपुर- 15 मिमी

ठाणे- 77 मिमी

मुरबाड- 20 मिमी

भिवंडी- 52 मिमी

अंबरनाथ- 38 मिमी
कल्याण- 42 मिमी

पालघर जिला

तलासरी- 47 मिमी

विक्रमगढ़- 16 मिमी

जवाहर- 25 मिमी

वाडा- 14 मिमी

पालघर आग्री- 33 मिमी

वसई- 42 मिमी

रायगढ़ जिला
पनवेल- 76.4 मिमी

उरण- 106 मिमी

कर्जत- 24.4 मिमी

माथेरान – 47.8 मिमी

अलीबाग- 10 मिमी

मुरुड- 90 मिमी

पेन- 45 मिमी

रोहा- 71 मिमी

सुधागढ़- 64 मिमी
माणगांव- 26 मिमी

ताल- 137 मिमी

श्रीवर्धन- 114 मिमी

महसाला- 143 मिमी गौरतलब हो कि मुंबई में मॉनसून का आगमन सामान्य तौर पर 11 जून को होता है, लेकिन इस साल मॉनसून ने 9 जून को ही दस्तक दे दी। मॉनसून के आगमन के बाद 15 दिन में मामूली बारिश हुई। हालांकि जून के आखिरी में बारिश ने रफ्तार पकड़ी है।

Hindi News / Mumbai / दिल्ली ही नहीं मुंबई पर भी मेहरबान हैं इंद्रदेव! भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, आज भी अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.