bell-icon-header
मुंबई

Mumbai: बोरीवली में हत्या के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी, पुणे से किया था गिरफ्तार

Mumbai Crime: रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक दीपक जाधव के खिलाफ पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज है।

मुंबईJul 28, 2023 / 07:54 pm

Dinesh Dubey

मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत

Mumbai Borivali News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के एक संदिग्ध आरोपी ने पुलिस की हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। उसने शुक्रवार को बोरीवली (Boriwali Police) के पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, पुणे से हिरासत में लिए गए आरोपी दीपक जाधव (28) ने बोरीवली जनरल लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज सुबह करीब 8.10 बजे सामने आई। आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: उफनती नदी देखने गया था शख्स, फिसलकर गिरा, 12 घंटे तक पेड़ पर लटककर बचाई जान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक जाधव ने तीसरी सेल के दरवाजे से किसी धागे से फांसी लगा ली। पुलिसकर्मी उसे तुरंत कांदिवली के शताब्दी अस्पताल (Shatabdi Hospital) अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुबह करीब 8.45 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। जाधव बोरीवली (पश्चिम) के रामचंद्र भंडारी चॉल में रहता था। उसके खिलाफ 26 जुलाई को बोरीवली पुलिस स्टेशन में धारा 326, 279, 323, 504 और 506 के तहत माला दर्ज किया गया। उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई पुलिस ने आरोपी दीपक जाधव को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आज ही उसकी अदालत में फिर पेशी थी, लेकिन सुबह उसने जनरल लॉकअप में कथित तौर पर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि जाधव के खिलाफ पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज है। बोरीवली पुलिस ने पुणे पुलिस से जाधव को अपनी हिरासत में लिया था और उसे मुंबई ले आई। बोरीवली पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Hindi News / Mumbai / Mumbai: बोरीवली में हत्या के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी, पुणे से किया था गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.