bell-icon-header
मुंबई

Mumbai: गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में कचरा फेंकना पड़ा महंगा! पुलिस ने दबोचा, जुर्माना ठोका

Gateway of India Viral Video: बीएमसी ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंककर इलाके को प्रदूषित न करने की अपील की है।

मुंबईNov 22, 2023 / 03:39 pm

Dinesh Dubey

अरब सागर में फेंका कचरा, हुई कार्रवाई

Man Throw Garbage in Mumbai Sea: मुंबई में जहां हर तरह का प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं गेटवे ऑफ इंडिया के पास कुछ लोगों द्वारा समुद्र में कूड़ा फेंकने का वीडियो सामने आया है। अरब सागर में कचरा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। खबर है कि कूड़ा फैलाने वाले एक टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ताज महल होटल के सामने समुद्र में कूड़ा कचरा फेंकने वाले टैक्सी ड्राइवर पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कोलाबा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और याकूब अहमद दूधवाला (62) को डोंगरी के पीर इनायत दरगाह स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें

प्रदूषण से निपटने के लिए मुंबई में कराई जा सकती है कृत्रिम बारिश, सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के सामने समुद्र में एक व्यक्ति के कचरा फेंकते का वीडियो सामने आया है। जिसकी आधार पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और जांच चल रही है।
वहीँ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि वीडियो में कचरा फेंकते दिख रहे शख्स पर बीएमसी ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में कचरा फेंकने का वीडियो सामने आने के बाद मुंबई नगर निगम और मुंबई पुलिस ने कचरा फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की। जांच के दौरान टैक्सी का नंबर पता चला और फिर आरोपी व्यक्ति की पहचान हो सकी।
https://twitter.com/mybmcWardA?ref_src=twsrc%5Etfw
बीएमसी वार्ड-ए ने शख्स पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंककर इलाके को प्रदूषित न करने की अपील की है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

Hindi News / Mumbai / Mumbai: गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में कचरा फेंकना पड़ा महंगा! पुलिस ने दबोचा, जुर्माना ठोका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.