scriptमुंबई लोकल ट्रेन सेवा फिर लड़खड़ाई, मध्य रेलवे के हार्बर लाइन पर आई तकनीकी खराबी | Mumbai Local train service faltered on Harbour Trans-Harbour Line of Central Railway | Patrika News
मुंबई

मुंबई लोकल ट्रेन सेवा फिर लड़खड़ाई, मध्य रेलवे के हार्बर लाइन पर आई तकनीकी खराबी

Mumbai Local Train Update: पनवेल से चलने वाली लोकल ट्रेने लगभग 30 मिनट की देरी से चल रही है। इस वजह से प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ हो गयी।

मुंबईOct 03, 2023 / 01:29 pm

Dinesh Dubey

mumbai_local_train.jpg

मुंबई लोकल ट्रेन

Harbour Line Local Delayed: मुंबई लोकल ट्रेन का टाइम टेबल (Mumbai Local Delayed) मंगलवार को फिर बिगड़ गया, जब पनवेल स्टेशन के करीब तकनीकी खराबी आई। मध्य रेलवे (Central Railway) के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग दो घंटे तक ट्रैक चेंजिंग पॉइंट के फेल होने के कारण मुंबई के हार्बर और ट्रांस-हार्बर (Trans Harbour Local Train) उपनगरीय नेटवर्क पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पनवेल रेलवे स्टेशन (Panvel Railway Station) पर आज सुबह 5.35 बजे से 7.25 बजे के बीच प्वाइंट फेल हो गया। इस वजह से पनवेल से चलने वाली लोकल ट्रेने लगभग 30 मिनट की देरी से चलीं। यहां तक की पनवेल आने वाली लोकल ट्रेनें भी अटक गयीं। इससे हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन की उपनगरीय सेवाओं का शेड्यूल डगमगा गया। इस वजह से प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ हो गयी।
यह भी पढ़ें

Mumbai Local: मुंबई में एसी लोकल ट्रेन पर पथराव, कई डिब्बों के शीशे टूटे, सभी यात्री सुरक्षित

मालूम हो कि सेंट्रल रेलवे की हार्बर लाइन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को रायगढ़ जिले के पनवेल के साथ-साथ ठाणे जिले के नवी मुंबई उपनगरों को कनेक्ट करती है, जबकि ट्रांस-हार्बर लाइन पनवेल को ठाणे शहर से जोड़ती है। हर दिन लाखों यात्री हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनों से सफर करते है।
गौरतलब हो कि शनिवार को पनवेल के पास एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण हार्बर लाइन का शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसका असर रविवार को भी दिखा। लोकल ट्रेनों के अलावा कोंकण जाने वाली ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं। कई एक्सप्रेस ट्रेनें पांच घंटे की अधिक देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें

Mumbai News: मुंबई लोकल का फिर बिगड़ा शेड्यूल, दिवा स्टेशन पर गुस्साए यात्रियों ने रोकी ट्रेन

Hindi News/ Mumbai / मुंबई लोकल ट्रेन सेवा फिर लड़खड़ाई, मध्य रेलवे के हार्बर लाइन पर आई तकनीकी खराबी

ट्रेंडिंग वीडियो