मुंबई

Weather Update: मुंबई में गर्मी का सितम शुरू! इस हफ्ते तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

Maharashtra Weather Update: मुंबई में बदलते मौसम का असर शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है।

मुंबईMar 18, 2024 / 01:00 pm

Dinesh Dubey

महाराष्ट्र में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना!

Mumbai Weather Updates: मुंबई में गुलाबी ठंड का दौर खत्म हो गया है और अब शहरवासियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा। इस हफ्ते मुंबई में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। इस हफ्ते मुंबई और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार तक सांताक्रूज में तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है। जबकि शहर के अंदरुनी हिस्से में तापमान बढ़कर 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

’12वीं फेल’ फेम IPS अधिकारी मनोज शर्मा को मिला प्रमोशन, अब बने महाराष्ट्र पुलिस के आईजी

इस सप्ताह कल्याण, बदलापुर में 41-42 डिग्री सेल्सियस, ठाणे, मुलुंड में 41 डिग्री सेल्सियस और पनवेल-नवी मुंबई में 40 डिग्री तक पारा चढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दादर में तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण मुंबई में 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि पश्चिमी इलाकों में तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शहर और आस पास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मुंबई में आज दोपहर 12 बजे 5.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
जैसे-जैसे मुंबई में मौसम बदल रहा है, इसका असर शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे हाइड्रेटेड रहें और जब तक जरूरी न हो दोपहर में धूप में न निकलें।

Hindi News / Mumbai / Weather Update: मुंबई में गर्मी का सितम शुरू! इस हफ्ते तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.