scriptBurger King के वेज बर्गर में मिला मरा हुआ कीड़ा! लड़की ने शेयर किया वीडियो, बोली- अब कहां खाएं? | Mumbai girl finds dead insect in Burger King veggie burger watch video | Patrika News
मुंबई

Burger King के वेज बर्गर में मिला मरा हुआ कीड़ा! लड़की ने शेयर किया वीडियो, बोली- अब कहां खाएं?

Burger King : एक युवती ने दावा किया कि उसे ‘बर्गर किंग’ से मंगवाए गए वेज बर्गर के अंदर एक मरा हुआ कीड़ा मिला है। यह मामला मुंबई का बताया जा रहा है।

मुंबईJul 26, 2024 / 02:55 pm

Dinesh Dubey

Burger King Mumbai
Burger King Veg Burger : मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने दावा किया कि उसने ‘बर्गर किंग’ से जो वेज बर्गर ऑर्डर किया था, उसके अंदर उसे मरा हुआ कीड़ा मिला। युवती ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। लड़की ने दावा किया कि जैसे ही वह बर्गर खाने लगी तो उसे उसके अंदर मरा हुआ कीड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद उसे उल्टी जैसा महसूस होने लगा, लेकिन उसने खुद को संभाला।
यह भी पढ़ें

चल गया पता… आइसक्रीम में कटी हुई उंगली किसकी थी, DNA टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘चिकाटॉक’ पेज (chikatalks) पर शेयर किया गया है। वीडियो में युवती ने बर्गर के अंदर मरे हुए कीड़े को भी दिखाया गया। इस दौरान वह ‘बर्गर किंग’ को फटकारती भी है। युवती कहती है कि अगर बर्गर किंग जैसे ब्रांड ऐसा कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता कि अब कहां खाना चाहिए।
वीडियो के साथ युवती ने कैप्शन में लिखा, “यह स्टोर मुंबई में स्थित है.. मेरे डबल पार्टी वेजी बर्गर के अंदर एक मरा हुआ कीड़ा था… यह हम सभी के लिए सुरक्षा के मुद्दों को उठाता है और वे बड़े ब्रांड जो अपने फ्रेंचाइजी को नहीं संभाल सकते हैं, मेरे स्वास्थ्य और सुरक्षा को जोखिम में डालने के लिए मैं इसके लिए माफी की मांग करती हूं… मैंने आधा बर्गर खा लिया था।“ वह वीडियो में कहती है, “मुझे नहीं पता कि अब किस पर भरोसा करना चाहिए।”

Hindi News/ Mumbai / Burger King के वेज बर्गर में मिला मरा हुआ कीड़ा! लड़की ने शेयर किया वीडियो, बोली- अब कहां खाएं?

ट्रेंडिंग वीडियो