scriptमुंबई में आषाढ़ी एकादशी यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 18 जुलाई तक कई सड़कें बंद, एडवाइजरी जारी | Mumbai Aashadhi Ekadashi yatra at Vitthal Mandir Prati Pandharpur Wadala many road closed | Patrika News
मुंबई

मुंबई में आषाढ़ी एकादशी यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 18 जुलाई तक कई सड़कें बंद, एडवाइजरी जारी

Mumbai Aashadhi Ekadashi yatra : बुधवार को मुंबई में आषाढ़ी एकादशी यात्रा के कारण वडाला के विठ्ठल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के उपस्थित होने की संभावना है। इसके चलते मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मुंबईJul 16, 2024 / 05:03 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Road Closesd

मुंबई पुलिस

Mumbai Traffic Advisory Road Closesd : मुंबई पुलिस ने वडाला में आषाढ़ी एकादशी के मौके पर आयोजित होने वाले ‘आषाढ़ी एकादशी यात्रा’ (Aashadhi Ekadashi Yatra) के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को शहर के वडाला इलाके में बड़ी संख्या में वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) जुटेंगे।
यह भी पढ़ें

Big Accident: डोंबिवली से पंढरपुर जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रैक्टर से भिड़ी, 5 की मौत, 40 जख्मी

मुंबई में बुधवार को आषाढ़ी एकादशी यात्रा के चलते वडाला के विठ्ठल मंदिर (प्रति पंढरपुर) में बड़ी संख्या में भक्तों के उपस्थित होने की संभावना है। इसके चलते मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उक्त क्षेत्र की सड़कों को बंद करने का निर्णय लिया हैं।
Mumbai Road Closesd Due to Aashadhi Ekadashi Yatra

Mumbai Road Closesd on Aashadhi Ekadashi yatra
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 17 जून को ‘आषाढ़ी एकादशी’ यात्रा के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वडाला के विट्ठल मंदिर (Vitthal Mandir Wadala) के आसपास इकट्ठा होंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होगी और ट्रैफिक जाम होगा। इस असुविधा को देखते हुए शहर की कुछ सड़कों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक, 16 जुलाई को शाम 6 बजे से 18 जुलाई को सुबह 8 बजे तक कई सड़के बंद रहेंगी।

Hindi News/ Mumbai / मुंबई में आषाढ़ी एकादशी यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 18 जुलाई तक कई सड़कें बंद, एडवाइजरी जारी

ट्रेंडिंग वीडियो