bell-icon-header
मुंबई

Maharashtra Rain: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! महाराष्ट्र में बारिश की रवानगी पर बड़ा अपडेट

Monsoon 2023 Withdrawn: दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से सोमवार को मॉनसून वापस चला गया है। हालांकि महाराष्ट्र में मॉनसून की वापसी में देरी होगी।

मुंबईSep 25, 2023 / 09:23 pm

Dinesh Dubey

देश से मॉनसून 2023 की विदाई शुरू

Maharashtra Monsoon Withdrawal Delay: मॉनसून की देश से विदाई शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की रवानगी की शुरुआत आज (25 सितंबर) से हो गयी है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से सोमवार को मॉनसून वापस चला गया है। हालांकि मॉनसून की वापसी तेजी से होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती नहीं दिख रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, महाराष्ट्र में कम से कम 10 अक्टूबर तक मॉनसून (Monsoon Withdrawn) के मजबूत बने रहने की संभावना है। इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है। एक मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को बताया कि मौजूदा बारिश की गतिविधि के कारण महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी में देरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में अगले 3 दिन गरज-चमक के साथ तेज बारिश, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी


बारिश की रवानगी पर आई बड़ी अपडेट

महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी में कम से कम कुछ दिनों की देरी हो सकती है। बारिश के जाने की शुरुआत 10 अक्टूबर के बाद होने की उम्मीद है। आम तौर पर राज्य से मॉनसून की वापसी 6 अक्टूबर के आसपास शुरू होती है। जबकि मुंबई से 8 अक्टूबर के आसपास और पुणे से 11 अक्टूबर के आसपास मॉनसून चले जाता है।
आईएमडी पुणे (IMD Pune) के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी (Anupam Kashyapi) के अनुसार, 28 सितंबर-4 अक्टूबर की अवधि के दौरान भी मध्य भारत, इससे सटे उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों, दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र और भारत के पश्चिमी तट पर बारिश की गतिविधि सामान्य से अधिक होने की संभावना है। इसलिए उम्मीद है कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में नमी बनी रहेगी। नतीजतन राज्य से मॉनसून की वापसी शुरू होने में भी देरी होगी।
https://twitter.com/DDNewslive?ref_src=twsrc%5Etfw

महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी कब होगी?

वर्तमान हालात को देखकर महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी 10 अक्टूबर से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान से आठ दिन की देरी के साथ आज से मॉनसून की वापसी शुरू हुई है। हालांकि, मॉनसून की वापसी में अब भी मुश्किल होगी, क्योंकि राजस्थान और आसपास के इलाकों में कुछ दिन तक नमी बरकरार रहेगी।

अभी होगी झमाझम बारिश!

इसके अलावा, 29 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। बाद में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 सितंबर तक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश का जोर बढ़ेगा।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में भी मुंबई-पुणे सहित महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मंगलवार को मुंबई और पालघर को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान, अधिकांश जिलों में गरज-चमक और आंधी चलेगी और कुछ जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है।

Hindi News / Mumbai / Maharashtra Rain: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! महाराष्ट्र में बारिश की रवानगी पर बड़ा अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.