खबर है कि पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा आज ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में भी शामिल हो जायेंगे। कुछ देर में शिवसेना में उनकी एंट्री तय मानी जा रही है। आज दोपहर वे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले जाएंगे।
क्यों बदले देवड़ा?
मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई का दो बार प्रतिनिधित्व किया। वह पहली बार 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2009 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। लेकिन फिर 2014 में शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने उन्हें हरा दिया। 2019 में भी देवड़ा को सावंत ने शिकस्त दी।
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र में 8000 करोड़ का एंबुलेंस घोटाला! मंत्री के रिश्तेदार की भरी जेब, कांग्रेस का बड़ा आरोप
क्यों बदले देवड़ा?
मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई का दो बार प्रतिनिधित्व किया। वह पहली बार 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2009 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। लेकिन फिर 2014 में शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने उन्हें हरा दिया। 2019 में भी देवड़ा को सावंत ने शिकस्त दी।
लोकसभा चुनाव 2024 अब कुछ महीने दूर हैं। बताया जाता है कि देवड़ा फिर अपनी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, अरविंद सावंत अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ है। और उद्धव गुट राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन में है। यहां तक कि मुंबई की लोसभा सीटों पर उद्धव गुट ने दावा ठोका है। दक्षिण मुंबई से मौजूदा सांसद अरविंद सावंत भी ठाकरे के साथ हैं। इसलिए, ठाकरे गुट का इस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ना तय माना जाता है।
कैसे बदला मुंबई का सियासी समीकरण?
दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट को कांग्रेस की झोली में डालने के लिए मिलिंद देवड़ा ने काफी कोशिशें कीं। उन्होंने कुछ दिन पहले दिल्ली जाकर आलाकमान से चर्चा करने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। इससे पार्टी से उनकी नाराजगी बढ़ गई। आख़िरकार रविवार सुबह उन्होंने अपने इस्तीफ़े की घोषणा कर दी।

पहले से ही बीजेपी और शिवसेना (अविभाजित) गठबंधन में यह सीट शिवसेना के पास ही रही है। हालांकि इस निर्वाचन क्षेत्र में शिंदे के पास कोई तगड़ा उम्मीदवार नहीं है। जबकि उद्धव गुट के साथ खुद मौजूदा सांसद अरविंद सावंत है। लेकिन मिलिंद देवड़ा के पार्टी में आने से दक्षिण मुंबई में समीकरण काफी हद तक बदल जाएंगे। शिंदे के पास अब देवड़ा के रूप में दमदार उम्मीदवार है।
बीजेपी को नफा या नुकसान?
एक एक पहलु यह है कि चूँकि शिंदे के पास दक्षिण मुंबई में कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था, इसलिए बीजेपी इस निर्वाचन क्षेत्र पर दावा करने की तैयारी कर रही थी। यह संभावना आज भी बनी हुई है। इस क्षेत्र के छह में से दो विधायक बीजेपी के हैं। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और स्पीकर राहुल नार्वेकर दोनों विधायकों के नाम लोकसभा के लिए चर्चा में हैं। लेकिन अब देवड़ा की वजह से शिंदे को एक मजबूत नेता मिल गया है। इसलिए शिंदे गुट इस सीट पर दावा कर सकता है। ऐसे में बीजेपी को समझौता करना पड़ेगा।

मिलिंद देवड़ा की शिंदे सेना में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। 2019 के विधानसभा चुनावों में दक्षिण मुंबई के छह निर्वाचन क्षेत्रों में से तीन पर शिवसेना के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। जिसमें से एक विधायक शिंदे सेना के साथ है। इस बार बीजेपी भी दक्षिण मुंबई सीट पर दम भर रही है। ऐसे में शिंदे की शिवसेना मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा में मौका दे सकती है।
देवड़ा को राज्यसभा में जाने का मौका
राजनीतिक गलियारों में देवड़ा के राज्यसभा सांसद बनने की चर्चा जोरो पर है। क्योंकि दिल्ली में काम करने का अनुभव देवड़ा के पास है। वह केंद्रीय मंत्री रह चुके है। ऐसे में शिंदे की शिवसेना को दिल्ली की राजनीति में मजबूती मिलेगी। इससे शिंदे को मुंबई के साथ ही केंद्रीय राजनीति में भी फायदा होगा।
मुकेश अंबानी ने किया था समर्थन
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने का नतीजा लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उनके साथ 10 पूर्व नगरसेवक, 20 पदाधिकारी शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं। दरअसल देवड़ा का अपने निर्वाचन क्षेत्र पर अच्छी पकड़ है। कई वर्षों से उनके उद्यमियों और व्यापारियों से घनिष्ठ संबंध हैं। यहां तक की दक्षिण मुंबई से मतदाता मुकेश अंबानी ने भी पिछले चुनाव में देवड़ा का समर्थन किया था।
विपक्ष की बढ़ाई टेंशन
दो बार लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद देवड़ा का दक्षिण मुंबई के मतदाताओं के बीच अच्छा प्रभाव है। वे सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार लोगों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए अब अगर देवड़ा शिंदे की शिवसेना में जाते हैं तो इसका असर ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत पर भी पड़ेगा. इसके साथ ही बीजेपी और अजित दादा की एनसीपी का साथ भी शिंदे सेना को है। इस वजह से देवड़ा अगर दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ते है तो उन्हें परास्त करना आसान नहीं होगा।