इंटरनेट ठप
मराठा आंदोलन के मद्देनजर मराठवाडा के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला किया गया है। कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसलिए छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जिलों में इंटरनेट सेवा 10 घंटे के लिए बंद रहेगी। गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव सुजाता सैनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।
मनोज जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की मांग को लेकर 10 फरवरी से अंतरवाली सराटी में भूख हड़ताल कर रहे हैं। हालाँकि, राज्य सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर मराठा समुदाय को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण देने का अध्यादेश पारित किया।