scriptMonsoon Update: मुंबई में फिर भारी बारिश, 5 दिन होगी जोरदार बारिश, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी | Maharashtra weather update IMD predicts heavy rain Mumbai Thane Palghar | Patrika News
मुंबई

Monsoon Update: मुंबई में फिर भारी बारिश, 5 दिन होगी जोरदार बारिश, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी

Mumbai Rains : मुंबई में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इसके चलते मुंबई के कई निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति पर लगातार नजर रखने का आग्रह किया है।

मुंबईJul 12, 2024 / 01:41 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Rains
Mumbai Rains Update : मुंबई और उपनगरों में दो दिन बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में रात से ही तेज बारिश हो रही है। आज सुबह से मुंबई समेत कोंकण तट पर भारी बारिश होने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण मुंबई के कई निचले इलाकों में पानी भरने लगा। मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं देरी से चल रही हैं। जबकि बारिश का असर हवाई यातायात पर भी दिख रहा है।
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा है कि मुंबई में भारी बारिश और हवाई यातायात जाम के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। यात्री उड़ान की स्थिति पर नजर जरूर रखें।
यह भी पढ़ें

मुंबई में धुंआधार बारिश! 51 उड़ानें रद्द, 27 डायवर्ट, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

मुंबई शहर और उसके उपनगरों में गुरुवार रात से बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। मुंबई में भारी बारिश के कारण सायन, किंग्स सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता में जलजमाव हुआ। वहीं अंधेरी और मलाड के भी कुछ इलाकों में जलभराव देखने को मिला। आज सुबह अंधेरी सबवे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। नवी मुंबई के सानपड़ा, तुर्भे समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गयीं।
लगातार बारिश के कारण मुंबई की लाइफ-लाइन लोकल ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीँ मूसलाधार बारिश का असर मुंबई एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। मुंबई से आने और जाने वाली उड़ाने सुबह लेट थीं।  
Mumbai rain forecast

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 16 जुलाई तक मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज मुंबई शहर और उपनगरों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। मुंबई समेत कोंकण के लिये शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News/ Mumbai / Monsoon Update: मुंबई में फिर भारी बारिश, 5 दिन होगी जोरदार बारिश, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो