bell-icon-header
मुंबई

Weather Update: मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट, 3-4 घंटे में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश!

Maharashtra Weather News : मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभवना है।

मुंबईMay 12, 2024 / 06:46 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Rain Thunderstorm Alert : महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्यभर में तापमान में गिरावट आई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। पुणे, लातूर, नासिक, नांदेड, महाबलेश्वर समेत कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। हालांकि बेमौसम बारिश से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें

Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम ने ली करवट, पुणे में झमाझम बारिश, मुंबई में कब बरसेंगे बादल?

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4-5 दिनों में गरज-चमक के साथ हलकी से माध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीँ, मध्य महाराष्ट्र, मध्य मराठवाड़ा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों में गरज वाले बादल छाए हुए है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 3-4 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और ओला-वृष्टि भी हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश भाग में आंधी बारिश का दौर पिछले दो दिनों से जारी है। पुणे, कोल्हापुर, सतारा, नासिक, सांगली, जालना, संभाजीनगर और अहमदनगर जैसे जिलों के साथ-साथ विदर्भ क्षेत्र के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लातूर में मूसलाधार बारिश-

आईएमडी के एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वर्तमान में एक ट्रफ के चलते ऐसा मौसमी सिस्टम बना है, जिससे विभिन्न प्रकार की हवाओं- शुष्क और नम हवाओं का इंटरैक्शन हो रहा है। इसके चलते मुंबई और ठाणे में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान मुंबई समेत पूरे कोंकण में बारिश की संभावना जताई है। जबकि ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार है।

Hindi News / Mumbai / Weather Update: मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट, 3-4 घंटे में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.