bell-icon-header
मुंबई

बारिश में बढ़ी मुसीबत, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज फिर मेगा ब्लॉक, इस वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

Mumbai Pune Expressway Closed: सोमवार और गुरुवार को भी ऐसे ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर विशेष ब्लॉक लिया गया था। तब आडोशी सुरंग के पास पहाड़ियों से गिरे पत्थरों और चट्टानों को हटाया गया था।

मुंबईJul 28, 2023 / 05:00 pm

Dinesh Dubey

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे आज फिर बंद

Pune-Mumbai Expressway Alternate Route: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। इस बीच, राज्य के दो प्रमुख शहर मुंबई और पुणे को जोड़ने वाली 95 किमी लंबी एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन हुआ है। सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला से गुजरने वाली मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के रास्ते में कई सुरंग पड़ते हैं। जिसमें से एक कामशेत सुरंग है, जहां भूस्खलन के बाद आये मलबे ने यातायात बाधित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आज भी मेगा ब्लॉक लिया गया। दो घंटे के इस ब्लॉक में पुणे की सीमा में कामशेत सुरंग के पास मलबे को हटाया गया और ढीली चट्टानों को व्यवस्थित किया गया। कल रात करीब नौ बजे यहां भूस्खलन हुआ था। हालांकि कुछ ही घंटों बाद गुरुवार को देर रात में सड़क से मलबा और कीचड़ हटा दिया गया। चूंकि मिट्टी गिर रही थी तो मुंबई की ओर जाने वाली तीन लेन में से दो लेन यातायात के लिए बंद रखी गई।
यह भी पढ़ें

IndiGo की फ्लाईट में 24 वर्षीय महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच मुंबई की ओर जाने वाले सभी ट्रैफिक को किवले से डायवर्ट किया गया और इस ट्रैफिक को पुराने पुणे-मुंबई हाईवे से गुजारा गया। इसके बाद लोनावला के पास डायवर्ट ट्रैफिक को फिर से एक्सप्रेसवे पर लाया गया। हालाँकि, इस दौरान पुणे की ओर आने वाला ट्रैफिक सुचारू रूप से जारी रहा।
इससे पहले सोमवार और गुरुवार को भी ऐसे ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर विशेष ब्लॉक लिया गया था। तब आडोशी सुरंग के पास पहाड़ियों से गिरे पत्थरों और चट्टानों को हटाया गया था। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
रविवार (23 जुलाई) को खंडाला घाट में आडोशी टनल के पास मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर भूस्खलन हुआ। इस मलबे को हटाने के लिए सोमवार दोपहर को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। फिर भी कुछ स्थानों पर मलबा था, तो उन्हें हटाने के लिए गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर फिर ‘ब्लॉक’ लिया गया।

Hindi News / Mumbai / बारिश में बढ़ी मुसीबत, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज फिर मेगा ब्लॉक, इस वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.