scriptमुंबई से रूठा मॉनसून, जानें कब शुरू होगी भारी बारिश? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट | Maharashtra Monsoon update Mumbai Thane Palghar heavy rain next week check IMD forecast | Patrika News
मुंबई

मुंबई से रूठा मॉनसून, जानें कब शुरू होगी भारी बारिश? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Mumbai Rains : मुंबई, ठाणे और उपनगरों में वीकेंड के आसपास भारी बारिश शुरू होने की संभावना है।

मुंबईJul 04, 2024 / 09:01 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Rain update
Maharashtra Weather Monsoon : मुंबई के मौसम में इस हफ्ते बड़ा बदलाव आया है। बादलों की लुकाछिपी के बीच शहर में उमसभरी गर्मी पड़ रही है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर कुछ मिनटों के लिए तेज बारिश भी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) की ओर से मॉनसून को लेकर अहम जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें

मुंबई पुलिस बोली- अब मरीन ड्राइव मत आईये… जानिए क्यों

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और उपनगरों में अगले हफ्ते मॉनसून के मजबूत होने से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, हालांकि यह बेहद कम थी। आईएमडी कोलाबा और सांताक्रूज मौसम केंद्र में 3 मिमी और 2 मिमी बारिश दर्ज हुई।
आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटे कोंकण समेत विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। कोंकण के तीनों जिलों ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई के लिए शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले कुछ दिनों में मुंबई शहर में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक के अपने पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में अधिकांश हल्की से मध्यम बारिश भविष्यवाणी की है। हालांकि उसके बाद मुंबई में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
कुछ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस शनिवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अगले सप्ताह मुंबई में भारी बारिश की वजह बन सकता है। यदि यह वोर्टेक्स (Vortex) मजबूत बना रहा तो मुंबई में अगले सप्ताह 2-3 दिनों में लगभग 200 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी संकेत दिया है कि 7 जुलाई से 11 जुलाई की अवधि में मुंबई, ठाणे और उपनगरों में अच्छी बारिश होगी।

Hindi News/ Mumbai / मुंबई से रूठा मॉनसून, जानें कब शुरू होगी भारी बारिश? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो