bell-icon-header
मुंबई

गोविंदा को कैसे लगी गोली? मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, हुआ ये बड़ा खुलासा

Govinda health update : गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया कि अभिनेता की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

मुंबईOct 01, 2024 / 10:44 am

Dinesh Dubey

शिवसेना नेता व अभिनेता गोविंदा मंगलवार सुबह गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता अपनी ही रिवॉल्वर से चली गोली से घायल हुए हैं। इस घटना की जांच चल रही है।
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा आज कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी में रख रहे थे तभी उनके हाथ से रिवाल्वर गिर गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में हैं।
यह भी पढ़ें

शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई से लड़ सकते है चुनाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सुबह 4.45 बजे की बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज तड़के अपनी ही रिवॉल्वर से गलती से पैर में गोली लगने के बाद गोविंदा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
गोविंदा को फिलहाल इलाज के लिए क्रिटीकेयर अस्पताल (CritiCare Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीँ, पुलिस ने उनका रिवॉल्वर जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) मुंबई में नहीं थीं। सुनीता ने कहा कि गोविंदा की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। वह अस्पताल के लिए निकल पड़ी हैं।

Hindi News / Mumbai / गोविंदा को कैसे लगी गोली? मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, हुआ ये बड़ा खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.