bell-icon-header
मुंबई

Mumbai: चाकू की नोंक पर 32 साल की महिला से गैंगरेप, नालासोपारा फिर हुआ शर्मसार

Nalasopara Rape Case : पुलिस ने दो आरोपियों जितेंद्र यादव और अवि जयसवाल के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

मुंबईSep 15, 2024 / 08:37 pm

Dinesh Dubey

Palghar Crime News : महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar Gangrape) के नालासोपारा इलाके (Nala Sopara News) से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय महिला के साथ चाकू की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें

नालासोपारा में 17 साल की लड़की से दो लड़कों ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि पालघर जिले के नालासोपारा इलाके के संतोष भवन (Santosh Bhavan) में चाकू की नोक पर 32 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला के बयान के आधार पर तुलिंज पुलिस (Tulinj Police) ने दो आरोपियों जितेंद्र यादव (Jitendra Yadav) और अवि जयसवाल (Avi Jaiswal) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
तुलिंज पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कथित घटना 10 सितंबर की रात को हुई। पीड़ित महिला ने चार दिन बाद तुलिंज पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। 
वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र नागरकर ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच कुछ विवाद है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

नालासोपारा में 30 साल की महिला से गैंगरेप, 3 अरेस्ट

पिछले हफ्ते नालासोपारा में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अचोले पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नरेंद्र मोर्या (उम्र 31), प्रकाश सिंह (उम्र 26) और पंचराज सिंह (उम्र 35) के तौर पर हुई है।

Hindi News / Mumbai / Mumbai: चाकू की नोंक पर 32 साल की महिला से गैंगरेप, नालासोपारा फिर हुआ शर्मसार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.