मुंबई

नदी से निकलकर शहर में सैर सपाटा करता दिखा मगरमच्छ, लोगों ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल

Crocodile Viral Video : महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक मगरमच्छ सड़क पर खुलेआम घूमता दिखा रहा हैं।

मुंबईJul 01, 2024 / 06:00 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Crocodile Video : महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मॉनसून के एक्टिव होने से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कोंकण के सभी जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कोंकण के रत्नागिरी जिले के चिपलून शहर में करीब 15 फीट लंबा एक मगरमच्छ घूमता दिखा।
यह भी पढ़ें

जूते के फीते से लगाई फांसी… गर्लफ्रेंड से रेप और हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप

पूरे राज्य में मॉनसून की दस्तक के बाद से बारिश हो रही है। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। लेकिन बारिश होते ही जमीन के भीतर रहने वाले कई जानवर रहवासी इलाकों में देखे जा रहे हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ चिपलून शहर की व्यस्त सड़क पर रात में बड़े आराम से चलता दिख रहा है। इस दौरान वाहन से गुजर रहे कुछ लोग मगरमच्छ का वीडियो बना लेते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो चिपलून के चिंचनाका इलाके की है। जहां सड़क पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में डर का माहौल है। दरअसल चिपलून शहर से बहने वाली शिवा नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण नदी का स्तर बढ़ गया है और इसमें मौजूद मगरमच्छ सड़क पर आ गए हैं।

Hindi News / Mumbai / नदी से निकलकर शहर में सैर सपाटा करता दिखा मगरमच्छ, लोगों ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.