मोरेना

जन गण मन यात्रा का एमपी में अंतिम दिन : गुलाब कोठारी बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर दबाना होगा EVM बटन

जन-गण-मन यात्रा के दूसरे चरण का अंतिम दिन: ग्वालियर से मुरैना होते हुए दिमनी पहुंची यात्रा, टटोली ग्वालियर-चंबल संभाग की सियासी नब्ज।

मोरेनाNov 10, 2023 / 08:04 am

Faiz

जन गण मन यात्रा का एमपी में अंतिम दिन : गुलाब कोठारी बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर दबाना होगा EVM बटन

इस चुनाव से मतदाता गायब नजर आ रहा है और जमीनी मुद्दे भी गायब हैं। ऊपर और नीचे के नेताओं के बीच का फासला लंबा हो गया है। युवाओं को जातिगत और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना होगा। ऐसे व्यक्ति को चुनना होगा जो उनके भविष्य का निर्माण कर सके। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने गुरुवार को जन-गण-मन यात्रा के दौरान संवाद में ये बातें कहीं। दूसरे चरण की यात्रा अपने अंतिम दिन 60 कि.मी का सफर तय कर मुरैना होते हुए दिमनी पहुंची। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय मुद्दे साझा किए।

 

यह भी पढ़ें- जन गण मन यात्रा का एमपी में तीसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे इसलिए आक्रामक, वोट मांगने जाएंगे तो…


जन-गण-मन यात्रा का अंतिम दिन

https://youtu.be/fV5C3MCcjdA

-पहला पड़ाव: ग्वालियर से बामौर: दूरी- 30 कि.मी

ग्वालियर से यात्रा मुरैना विधानसभा क्षेत्र के बामौर पहुंची। स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग ने यात्रा का स्वागत किया। क्षेत्र में कारोबार के लिहाज से कैसी सुविधाएं और आवश्यकताएं हैं, इसे लेकर चर्चा की। लोगों ने आवारा पशु और फ्लाईओवर न होने से जाम को क्षेत्र की बड़ी समस्या बताया। ऊर्जा मंत्री और भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी से क्षेत्रीय मुद्दों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। तोमर ने कहा हमें नई सोच मिली, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आएगी।

 

यह भी पढ़ें- जन-गण-मन यात्रा का एमपी में दूसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- चुनावी मैदान सिर्फ प्रत्याशी का नहीं, मतदाता का भी है


-दूसरा पड़ाव: बामौर से दिमनी: दूरी- 35 कि.मी

बामौर से यात्रा 35 किमी का सफर तय कर दिमनी पहुंची। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने वन-टू-वन संवाद किया। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी और दिमनी से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच वन-टू-वन संवाद हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के मुद्दे पर ही जनता के बीच जाएंगे। बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया। यहां से चाहे केंद्रीय मंत्री लडऩे आ जाए या कोई और हमें जरा भी फर्क पडऩे वाला है। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

 

यह भी पढ़ें- जन-गण-मन यात्रा : ‘वोट का सौदा कर मतदाता पांच साल सवाल पूछने का अधिकार खो देता है’


-तीसरा पड़ाव: दिमनी से मुरैना: दूरी- 25 कि.मी

दिमनी से यात्रा रवाना होकर मुरैना पहुंची। जहां कई दलों के नेताओं, वकील, व्यापारी, समाजसेवियों और समाज संगठनों के प्रतिनिधिमंडल यात्रा के स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान तमाम लोगों से वन-टू-वन बात की। नेताओं और स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दे चर्चा के दौरान सामने रखे। लोगों ने जाम, अतिक्रमण और फ्लाईओवर जैसी मूलभूत जरूरत को प्रमुख समस्या के रूप में बताया। मुरैना से कांग्रेस की महापौर शारदा सोलंकी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम मुरैना का विकास करना चाहते हैं, लेकिन सरकार कोई काम नहीं करने देती। हॉकर्स जोन का निर्माण सहित कई काम अधूरे पड़े हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Morena / जन गण मन यात्रा का एमपी में अंतिम दिन : गुलाब कोठारी बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर दबाना होगा EVM बटन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.