bell-icon-header
मोरेना

Crime News : ममेरा भाई बना जान का दुश्मन, विवाद के दौरान चाचा और भतीजी पर बरसाई गोलियां

Morena Crime News : एमपी के मुरैना जिले में पैसे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आरोपियों ने चाचा और भतीजी पर फायरिंग कर दी। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।

मोरेनाFeb 26, 2024 / 01:55 pm

Himanshu Singh

एमपी में पैसों के लेनदेन को लेकर एक विवाद हो गया। इसी दौरान विवाद में दुधमुंही बच्ची और उसके चाचा पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला मुरैना जिले का बताया जा रहा है।

मामला मुरैना जिले के अंबाह का बलाया जा रहा है। जहां दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें चाचा और भतीजी को गोली लग गई। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि आरोपी गोविन्द श्रीवास निवासी चांद का पुरा जो कि फरियादी का रिश्ते में मामा का लड़का है। वह फरियादी के घर के पास खड़ा था तभी आरोपी से कहा कि तुमको मां बुला रही है तो आरोपी गोविंद श्रीवास गालियां देने लगा। जब पीड़ित ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने फोन करके अपने साथी जतिन तोमर, ऋषभ तोमर, भोलू तोमर, सूरज कुशवाह को मौके पर बुला लिया और फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश में हो रहे दो बड़े आयोजन, जुटेगी लाखों की भीड़


विवाद के दौरान गोली पीड़ित के पेट में गोली लगी और भतीजी के हाथों से छूकर गोली निकल गई। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hindi News / Morena / Crime News : ममेरा भाई बना जान का दुश्मन, विवाद के दौरान चाचा और भतीजी पर बरसाई गोलियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.