bell-icon-header
मुरादाबाद

Yoga Day 2024: योग से रहें निरोग, मुरादाबाद में अनुलोम-विलोम, रामपुर-संभल व अमरोहा में भी हुए कार्यक्रम

Moradabad News: योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर मुरादाबाद मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।

मुरादाबादJun 21, 2024 / 03:49 pm

Mohd Danish

Yoga Day 2024

Yoga Day 2024: मुरादाबाद में योग दिवस (International Yoga Day) पर जिले भर में योग शिविर आयोजित किए गए। जहां लोगों ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ऋतु नारंग ने प्रार्थना से योग की शुरुआत की। इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन समेत एक दर्जन योग आसन कराए।

अधिकारी-कर्मचारियों ने किया योग

इसके बाद उन्होंने कहा योग व ध्यान से मन में प्रसन्नता आती है। मौके पर डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी क्राइम सुभाष चन्द्र गंगवार, सीओ अर्पित कपूर, सीओ अंकित तिवारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने किया योग।
उधर अमरोहा में योग दिवस के मौके पर शहर के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को लोगों ने जब एक साथ योग किया तो छटा बदल गई। सुबह छह से आठ बजे तक जिले की ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील स्तर पर ढाई लाख से अधिक लोगों ने योगा किया।
योगाचार्यों ने लोगों को योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। मिनी स्टेडियम में डीएम राजेश कुमार त्यागी समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जबकि, शहरवासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रामपुर में योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामपुर शहर स्थित किला परिसर में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
अमरोहा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर तिगरी गंगा तट पर योग करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों, विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने योग कर स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। योग दिवस पर शुक्रवार की सुबह ही विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तिगरी गंगा तट पर पहुंच गए।

Hindi News / Moradabad / Yoga Day 2024: योग से रहें निरोग, मुरादाबाद में अनुलोम-विलोम, रामपुर-संभल व अमरोहा में भी हुए कार्यक्रम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.