हालांकि यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, इस पर जब लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि फिलहाल प्रदेश का मौसम ऐसा ही अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा। ताप लहर का अलर्ट जारी है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होगी तो कहीं कहीं पर सिर्फ ठंडी हवाएं चलेंगी। इस वजह से तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल प्रदेश का अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब है। गर्म रातों का भी अलर्ट जारी है।
आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।