scriptUP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात | UP News BJP State President Bhupendra Singh Choudhary targets SP-Congress | Patrika News
मुरादाबाद

UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस चुनावों को लेकर हमारी संवैधानिक संस्थाओं, चुनाव आयोग, सरकारी मशीनरी को लांछित करने का काम करती रही है।

मुरादाबादSep 26, 2024 / 09:11 pm

Mohd Danish

UP News BJP State President Bhupendra Singh Choudhary targets SP-Congress

UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना।

UP News In Hindi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जनता के बीच में सपा-कांग्रेस की कोई उपस्थिति नहीं है। वो केवल एक नेगेटिव प्रचार करके, नेगेटिव एजेंडा सेट करके जनता को गुमराह करना चाहते हैं। पूरी पारदर्शिता व्यवस्था के साथ सरकार और निर्वाचन आयोग चुनाव कराता है। उस व्यवस्था पर हम सब लोगों को विश्वास है।
बता दें कि चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान द्वारा दो दिन पहले किए गए प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने ‘मैं जिंदा हूं कि तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय पहुंच कर पहुंचे थे और भाजपा द्वारा वोट काटने का आरोप लगाया था। बता दें कि प्रदेश की अन्य सीटों के साथ कुंदरकी में भी उपचुनाव जल्द होने हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट से पहले समाजवादी पार्टी के जियाउर रहमान बर्क विधायक थे। लेकिन, उनके संभल से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हो गई।

Hindi News / Moradabad / UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

ट्रेंडिंग वीडियो