उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी और भीषण उमस से परेशान हैं। अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 22 से 24 चुलाई तक यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के अलावा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र पदेश, तेलंगाना में आज भारी बारिश होने जा रही है।