script2 से 4 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी | Rain with thunder from 2 to 4 February | Patrika News
मुरादाबाद

2 से 4 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

UP Rain News: यूपी के कई हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया ह

मुरादाबादFeb 01, 2024 / 11:32 am

Mohd Danish

rain-with-thunder-from-2-to-4-february.jpg
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज गुरुवार को बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी हिस्सों में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी सम्भावना है। इस दरम्यान राज्य में एक या दो स्थानों पर कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। बदली बारिश का यह सिलसिला 4 फरवरी तक रुक-रुक कर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रह सकता है।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ व आसपास के अन्य इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हुई जिसकी वजह से ठण्ड का असर बढ़ गया है।
ठंड के आगे बेअसर रही धूप
जनवरी के आखिरी में ठंड व कोहरे का प्रकोप जारी रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव आ जाता है, लेकिन इस बार मौसम में लगातार ठंड व कोहरा बना रहा। मंगलवार को रात से घना कोहरा पड़ना शुरू हुआ था और बुधवार को दोपहर 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के कुछ देर के लिए दर्शन हुए। इस दौरान हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही।
बारिश से लोगों को हुई परेशानी
शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसम अचानक बदल गया। गड़गड़ाहट और हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई। बारिश के चलते ठिठुरन बढ़ी तो लोग कांप उठे। बारिश होने पर लोगों को काफी परेशानी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक तापमान इसी स्तर के आसपास रहेगा। इस बीच बारिश की संभावना भी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Hindi News/ Moradabad / 2 से 4 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो