bell-icon-header
मुरादाबाद

Weather Today: यूपी में अब गदर मचाएगी गर्मी, बारिश के भी आसार, जानें कैसा रहेगा 2 दिन मौसम

Weather Update: यूपी में शुक्रवार से एक बार फिर सूरज के तेवर सख्त होंगे। दो-तीन दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मुरादाबादJun 08, 2024 / 09:43 am

Mohd Danish

UP Weather Update Today:

UP Weather Update Today: यूपी का मौसम लगातार बदल रहा है। तेज हवा और हल्की बारिश से गुरुवार को मिली राहत के आगे बरकरार रहने की संभावना नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से एक बार फिर सूरज के तेवर सख्त होंगे। दो-तीन दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है, ऐसे में एक बार फिर प्रचंड गर्मी और उमस से जूझना होगा। वहीं इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार भी जताएं गए हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून से लेकर 12 जून तक उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, मौसम में बदलाव गुरुवार से हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन को नमी मिलने से ऐसे हालत बने। एक ओर से अरब सागर की ओर से आ रही पछुआ की नमी तो दूसरी ओर से बंगाल की खाड़ी की पुरवा से आद्रता मिली। दोनों हवाओं के टकराव से चक्रवाती दबाव की स्थिति बनी जिसकी वजह से लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे रात के तापमान में भी 3.5 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। करीब एक माह बाद न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसूनी गतिविधियां शुरू होने में समय लगेगा। बारिश की वजह से वातवरण में धूल के कण साफ हो गए। अब सूर्य की किरणे सीधे धरती पर पड़ेंगी और तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को हीट वेव की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Moradabad / Weather Today: यूपी में अब गदर मचाएगी गर्मी, बारिश के भी आसार, जानें कैसा रहेगा 2 दिन मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.